Wednesday, June 24, 2020

त्योहारी सीजन में जिओ ने दिया तोहफा, अब मात्र 699 रू में मिल रहा है जिओ फोन...

Jio Phone 699
Jio Phone 699
रिलायंस जिओ मोबाइल उपभोक्ताओं को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए हर तरह के लुभावने ऑफर लाते रहता है। उसका मकसद ज्यादा से ज्यादा मोबाइल उपभोक्ता को अपने साथ जोड़ना है। जिओ ने आज 04 अक्टूबर 2019 से जिओ फोन के लिए नया ऑफर निकाला है। जिसके तहत 1500 रू में मिलने बाला जिओ फोन मात्र 699 रू में मिलेगा। यह ऑफर आज से दीपावली तक रहेगा। जिओ ने इस ऑफर का अंतिम तिथि तय नही किया है। इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है की जिओ द्वारा निर्धारित किये गए उपभोक्ता अगर इस अवधि तक नही जुड़ पाते है तो इस ऑफर को छठ पूजा तक बढ़ाया भी जा सकता है। जिओ फोन ऑनलाइन उपलब्ध नही होगा। इसे जिओ स्टोर या जिओ रिटेलर से खरीदा जा सकता है। यह फोन पुराने 1500 रू बाला ही फोन है। इसे सिर्फ ऑफर के तहत 699 रु में बेचा जा रहा है।

वही जिओ फोन 699 रू के इस ऑफर में ग्राहक को 99 रू का रिचार्ज करके दिया जाएगा। 99 रू के इस रिचार्ज पैक में ग्राहक को 28 दिनों तक अनलिमिटेड कॉल और 500 MB डेटा प्रतिदिन मिलता है। लेकिन इस ऑफर बाले फोन में तय 500 MB प्रतिदिन डेटा के अलावे 500 MB प्रतिदिन अतिरिक्त डेटा दिया जाएगा। यानी 699 रू बाले जिओ फोन में 28 दिनों तक अनलिमिटेड कॉल और एक GB डेटा प्रतिदिन दिया जायेगा। साथ ही यदि ग्राहक हर महीने 99 रू का रिचार्ज इस जिओ फोन में करते है तो यह सुविधा लगातार छः महीने तक जारी रहेगा। जिओ फोन के इस लुभावने ऑफर से कितने उपभोक्ता जिओ के साथ जुड़ते हैं यह आने वाले समय में पता चलेगा।


वही यह जानकर आप हैरान हो जाएंगे कि जिओ के बहुत सारे रिटेलर इस फोन को बेचने से कतरा रहे है। क्योंकि रिटेलर को यह फोन 1380 रू में डिस्ट्रीब्यूटर के द्वारा दिया जाता है। जिओ फोन बेचने और सिम  एक्टिवेसन के बाद रिटेलर को मात्र 13 रू कुछ इस तरह से फायदा होता है। फोन की कीमत 1380 + 99 का रिचार्ज, रिटेलर द्वारा कुल लागत 1479 रू प्रति फोन।
ग्राहक से लिया।           - 699 रू
पहला कॉल करने पर    - 200 रू
पहला रिचार्ज पर          -  20 रू
रिचार्ज कमीशन           -  06 रू
बाद में मिलेगा              - 561रू
कुल योग                     - 1486 रू
फोन की कीमत 1479 रु - कुल योग 1486 = 13 रू
इतना मेहनत करने के बाद मात्र 13 रू रिटेलर को फायदा हो रहा है। इसलिए इस फोन को बेचने से रिटेलर कतरा रहे है।